अजीत गुट के करीब 15 विधायक शरद पवार के सम्पर्क में

पुणे। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत गुट) के कम से कम दस से पन्द्रह विधायक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद गुट) के प्रमुख शरद पवार के सम्पर्क में है और कभी भी उप मुख्यमंत्री अजीत पवार का साथ छोड़ सकते है। सूत्रों ने यह जानकारी यहां गुरुवार को दी।

शिवसेना-शिंदे गुट की कैबिनेट विस्तार की मांग के बीच महाराष्ट्र की राजनीति में एक और संकट की खबर आ रही है। उन्होंने बताया कि इससे पहले मुंबई में राकांपा (अजीत गुट) के विधायकों की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत पवार की अध्यक्षता में हुई। पार्टी विधायकों ने भी 15 दिनों के भीतर कैबिनेट विस्तार की मांग की।

महाराष्ट्र में अजीत पवार के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में शामिल होने के बाद कोई कैबिनेट विस्तार नहीं हुआ है। अब राकांपा (अजीत गुट) और सेना के दोनों अलग-अलग गुटों के विधायक अक्टूबर में संभावित विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट विस्तार की मांग कर रहे हैं।

इस बीच महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा चुनाव में हार के बाद उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने इस्तीफा देने की इच्छा जताई है। इससे महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में जबरदस्त उत्साह है। फड़नवीस गत चार जून के लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद पार्टी के शीर्ष नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली गए।

कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर महिला सुरक्षाकर्मी ने जड़ा थप्पड़