17 दिवसीय 11वां चेटीचण्ड पखवाड़ा महोत्सव 21 मार्च से 6 अप्रेल तक

चेटीचण्ड पर 11वें पखवाडा महोत्सव की तैयारी बैठक
अजमेर। पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति की बैठक भगवान कलवाणी की अध्यक्षता में रविवार को स्वामी कॉम्पलेक्स के रसोई बैक्वेंट हॉल आयोजित की गई। बैठक में तय किया गया कि 11वां चेटीचण्ड पखवाड़ा महोत्सव का आयोजन 21 मार्च से 6 अप्रेल तक होगा। इन 17 दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय समितियों व पंचायतों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

संरक्षक गिरधर तेजवाणी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर कवंल प्रकाष किशनानी, महामंत्री पद पर महेन्द्र कुमार तीर्थाणी व कोषाध्यक्ष लाल नाथानी को पुनः सर्व सम्मति से दायित्व सौंपा गया है। बैठक में शहर के अलग अलग धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक व व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर पखवाडे़ दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की।

नई पूरी टीम बनाने की जिम्मेदारी अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष को दी गई। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की संस्थाओं व पंचायतों के पदाधिकारीयों, मातृशक्ति, युवाओं को जोड़ा जाएगा। उल्लेखनीय है कि विगत् 10 साल से समिति सभी संगठनों के सहयोग से चेटीचण्ड के पावन पर्व पर लगातार धार्मिक, सेवा, मनोरंजन, खेलकूद व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक हरीश झामनाणी, नरेन शाहणी भगत, जीडी वृदांणी, मनोज भम्भाणी, दिशा प्रकाश किश्नानी, कुसुम आर्य, रमेश टिलवाणी, प्रकाश हिंगोराणी, ओमप्रकाश हिंगोराणी, नरेन्द्र कलवाणी, नरेन्द्र बसराणी, राजेन्द्र जयसिंघाणी, जयप्रकाश मंघाणी, दयाल कलवाणी, विनोद आसनाणी, गोविन्द छतवाणी, कमल शाहणी, अजीत पमनाणी, दीपक साधवाणी, रमेश एच लालवाणी, राजेश गिदवाणी, प्रकाश दादलाणी, रमेश वलीरामाणी, रूकमणी वतवाणी सीमा रामचंदाणी, महेश टेकचंदाणी, पुरूषोतम तेजवाणी, मीना खेमाणी, कंचन हिराणी, माला टेवाणी, आशा केसवाणी, शेवक पंजवाणी, गोविन्द मनवाणी, प्रकाश हासाणी, के.टी. वाधवाणी, किशोर विधाणी, नानक गजवाणी, डॉ. भरत छबलाणी, देवीदास साजनाणी, महेश ईसराण्ी, प्रियंका किशनानी सहित पदाधिकारी उपस्थित थे। आभार हरी चंदनाणी ने प्रकट किया।