Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में देवनानी के निवास पर बीजेपी चुनाव कार्यालय - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में देवनानी के निवास पर बीजेपी चुनाव कार्यालय

अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में देवनानी के निवास पर बीजेपी चुनाव कार्यालय

0
अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में देवनानी के निवास पर बीजेपी चुनाव कार्यालय

अजमेर। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का चार साल का कार्यकाल प्रदेश के विकास के इतिहास का स्वर्णकाल है। हमारे काम हर गांव, गली, ढाणी, बस्ती और कॉलोनी तक दिखते हैं। अजमेर शहर में सड़क, पानी और बिजली सहित अन्य सुविधाओं के विकास के लिए अभूतपूर्व काम हुए हैं। आगामी 29 जनवरी को अजमेर की जनता भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लाम्बा को जिता कर कांग्रेस के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी।

देवनानी ने रविवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी के साथ अपने निवास पर अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में आगामी 29 जनवरी को होने वाले लोकसभा उपचुनाव को हम भारी अंतर से जीतने जा रहे हैं।

नसीराबाद में जनसंपर्क : बीजेपी के लांबा को ग्रामीणों ने गुड से तोला

राजस्थान के प्रत्येक क्षेत्र में भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। हम बिना भेदभाव सबको साथ लेकर सबका विकास की सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं। शहरों और गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ ही आम आदमी को राहत प्रदान करने तथा उसे उन्नति के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राजस्थान में शानदार काम हुआ है। यह काम आम जनता भी जानती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस दुष्प्रचार और जनता को भ्रमित कर चुनाव जीतना चाहती है। लेकिन आम जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है।

उन्होंने कहा कि भामाशाह, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, राजश्री योजना, अन्नपूर्णा योजना और ऐसी ही कई अन्य योजनाएं है। जिन से पूरे प्रदेश में लोगों को राहत मिली है। हमने प्रत्येक वर्ग को ध्यान रखकर योजनाएं बनाई। अजमेर शहर में स्मार्ट सिटी, हैरीटेज सिटी, अमृत एवं प्रसाद सहित कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की गई है। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में एक हजार करोड़ रूपए के काम करवाए गए हैं।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि पूरे देश में जनता ने कांग्रेस को नकारना शुरू कर दिया है। कांग्रेस मुक्त भारत की शुरूआत हो चुकी है और हम अजमेर लोकसभा उप चुनाव में कांग्रेस को भारी मतों से हरा कर भाजपा को और मजबूत करेंगे।

लाम्बा का आज अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया हैं। आज विश्व का प्रत्येक देश भारत को महाशक्ति के रूप में देख रहा है। प्रधानमंत्री की जनधन योजना, 12 रूपए में बीमा और ऐसी ही कई योजनाएं है जिनसे करोड़ों भारतीयों को फायदा मिला हैं। भारत सामाजिक, सांस्कृतिक एंव आर्थिक रूप से एक नए और सशक्त भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। राजस्थान में भी मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में प्रदेश ने एक नई पहचान कायम की है।

प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गाे को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। सांगठनिक रूप से हम प्रत्येक बूथ पर सशक्त है और हमारे पन्ना प्रमुख हर घर तक अपनी पहुंच बनाने में सफल हुए है। हमारे कार्यकर्ता सरकार के कामों को आम जन तक पहुंचाएं।

महापौर धर्मेन्द्र गहलोत ने कहा कि अजमेर शहर में सैकड़ों करोड़ों रूपए के विकास कार्य करवाए गए हैं। हमारे कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर पार्टी को जीत दिलाएंगे। शहर जिला अध्यक्ष अरविन्द यादव ने कहा कि आगामी 29 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार है। हम बड़े अन्तर से चुनाव जीतेंगे।

इस अवसर पर जिलाप्रमुख वन्दना नोगिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कंवलप्रकाश किशनानी, विधानसभा संयोजक रमेश सोनी, मण्डल अध्यक्ष योगेश शर्मा, राजकुमार ललवानी, राजेश शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि शर्मा, भाजयुमो अध्यक्ष विनीत पारीक, अनुसुचित जाति मोर्चा अध्यक्ष जितेन्द्र चौहान, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शफीक खान, चन्देश सांखला, सुखदेव सिंह रावत, भारती श्रीवास्तव, अनीष मोयल, शंकरसिंह रावत, आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।