

राजनीति | राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान को आड़े हाथों लिया। अमर सिंह ने कहा कि आजम खाते भारत का हैं और गाते पाकिस्तान का। आजम ने दाऊद इब्राहिम और सलीम का पैसा मुलायम सिंह का बर्थडे मनाने में लगाते हैं। अमर सिंह ने कहा कि आजम भारत माता को गाली देते हैं, प्रधानमंत्री को गद्दार बताते हैं। आजम को भारत में रहने की जरूरत नहीं है। वह (आजम) जिस देश का गुणगान करते हैं, वहीं चले जाएं।
सपा सांसद आज़म खान इन दिनों मुकदमों की मार झेल रहे हैं। उनके समर्थन में सपा के कार्यकर्ता रामपुर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मामले पर बोलते हुआ राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने निशाना साधते हुए कहा है कि लिए जनता आजम खान के लिए आंदोलित नहीं है। जो भीड़ आ रही है वो सपा के कार्यकर्ता हैं और अखिलेश यादव आज़म खान जैसे राष्ट्रीय खलनायक का जितना साथ देंगे उतना ही उनका भविष्य अंधेरे में जाएगा। धारा 144 तोड़ कर अगर कार्यकर्ता वहां पहुंचे हैं तो इसकी वजह उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी ओपी सिंह हैं जो कि सपा के पुराने करीबी हैं।