Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
प्रेरणा अरोड़ा बनाएंगी ‘वो कौन थी’ का रीमेक - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood प्रेरणा अरोड़ा बनाएंगी ‘वो कौन थी’ का रीमेक

प्रेरणा अरोड़ा बनाएंगी ‘वो कौन थी’ का रीमेक

0
प्रेरणा अरोड़ा बनाएंगी ‘वो कौन थी’ का रीमेक
​Prerna Arora Acquire Rights To Woh Kaun Thi
​Prerna Arora Acquire Rights To Woh Kaun Thi
​Prerna Arora Acquire Rights To Woh Kaun Thi

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार प्रेरणा अरोड़ा सुपरहिट फिल्म ‘ वो कौन थी ’ का रीमेक बनाने जा रही है। क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट की प्रेरणा अरोड़ा और अर्जुन एन कपूर इसका रीमेक बनाने जा रहे हैं, मनोज कुमार को समर्पित होगा। फिल्म के आधिकारिक रूप से निर्माण के लिए अधिकार क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट ने खरीद लिए हैं।

मदन मोहन के संगीत से सजी इस फिल्म के गीत-‘नैना बरसे रिमझिम’ और ‘लग जा गले से’ लोकप्रिय हैं। इन दोनों गानों को लता मंगेशकर ने गाया था।

प्रेरणा अरोड़ा ने कहा कि हमने रीमेक के अधिकार प्राप्त कर लिए हैं, हम गीत के बारे में सोच रहे हैं। ये दोनों गीत ‘वो कौन थी’ की रीढ़ है। फिल्म के इन दोनों गीतों के बिना कल्पना नहीं की जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि राज खोसला के निर्देशन में बनी वर्ष 1964 में प्रदर्शित सुपरहिट थ्रिलर फिल्म वो कौन थी में मनोज कुमार, साधना, हेलन, के.एन सिंह और प्रेम चोपड़ा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी।