Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मध्यप्रदेश में 10 आईएएस के स्थानांतरण, तीन जिलों के कलेक्टर बदले
होम Madhya Pradesh Bhopal मध्यप्रदेश में 10 आईएएस के स्थानांतरण, तीन जिलों के कलेक्टर बदले

मध्यप्रदेश में 10 आईएएस के स्थानांतरण, तीन जिलों के कलेक्टर बदले

0
मध्यप्रदेश में 10 आईएएस के स्थानांतरण, तीन जिलों के कलेक्टर बदले
10 IAS officers transferred in Madhya Pradesh
10 IAS officers transferred in Madhya Pradesh
10 IAS officers transferred in Madhya Pradesh

भोपाल। मध्यप्रदेश में शु्क्रवार रात भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। विदिशा, रायसेन और नीमच जिलों में कलेक्टर बदले गए हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव अजीत केसरी को संसदीय कार्य विभाग में प्रमुख सचिव बनाया गया है। उच्च शिक्षा विभाग में उप सचिव सभाजीत यादव को अनुसूचित जाति कल्याण विभाग में इसी पद पर भेजा गया है।

विदिशा के कलेक्टर अनिल सुचारी को राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल में अपर प्रबंध संचालक बनाया गया है। उनके स्थान पर नीमच के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को विदिशा भेजा गया है। खनिज साधन विभाग में उप सचिव राकेश श्रीवास्तव को नीमच कलेक्टर पदस्थ किया गया है।

रायसेन की कलेक्टर भावना वालिम्बे को पर्यटन बोर्ड भोपाल में अपर प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी दी गई है। उनके स्थान पर वाणिज्यिक विभाग में अपर आयुक्त षणमुखा प्रिया मिश्रा को रायसेन कलेक्टर पदस्थ किया गया है।

दतिया जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) संदीप कुमार माकिन को ग्वालियर में परिवहन का अपर आयुक्त बनाया गया है। भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त आशीष भार्गव अब दतिया जिला पंचायत के सीईओ होंगे। सतना जिले के अमरपाटन के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दिलीप कुमार यादव को डिंडोरी जिला पंचायत का सीईओ पदस्थ किया गया है।

केसरी के पदभार ग्रहण करने से वीरा राणा संसदीय कार्य विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के प्रमुख सचिव प्रमोद अग्रवाल को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनके पदभार ग्रहण करने पर श्री मनीष रस्तोगी इसके अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव केसी गुप्ता को वर्तमान काम के साथ पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव हरिरंजन राव को राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव के प्रभार से मुक्त किया गया है।