Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
साउथ टेक्सास में वैन पलटने से 10 लोगों की मौत, 20 घायल - Sabguru News
होम World Europe/America साउथ टेक्सास में वैन पलटने से 10 लोगों की मौत, 20 घायल

साउथ टेक्सास में वैन पलटने से 10 लोगों की मौत, 20 घायल

0
साउथ टेक्सास में वैन पलटने से 10 लोगों की मौत, 20 घायल

ह्यूस्टन। अमरीका में साउथ टेक्सास राजमार्ग पर क्षमता से अधिक यात्रियों के सवार होने और बहुत तेज रफ्तार होने के कारण एक वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चालक समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।

टेक्सास के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता नैथन ब्रैंडली ने बताया कि हादसा टेक्सास प्रांत के सीमावर्ती शहर मैकलेन से लगभग 80 किमी उत्तर में स्थित एनकिनो में स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे के तुरंत बाद हुआ। वैन में 15 यात्रियों के बैठने की क्षमता थी लेकिन उसमें 29 यात्री सवार थे तथा उसकी रफ्तार भी बहुत तेज थी।

राजमार्ग 281 पर एक मोड़ के पास वैन के चालक का उस पर से नियंत्रण हट गया जिसके कारण यह हादसा हुआ। ब्रैंडली ने बताया कि हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सभी घायलों की हालत नाजुक है।

ब्रूक्स काउंटी के शेरिफ उरबिनो मार्टिनेज ने कहा कि उनका मानना ​​​​है कि अधिकांश यात्री प्रवासी थे, क्योंकि हाल के वर्षों में अवैध रूप से सीमा पार करने वाले प्रवासियों की संख्या में वृद्धि हुई है, जिससे क्षमता से अधिक प्रवासियों को ले जा रहे वाहनों की दुर्घटनाएं भी बढ़ी हैं।

ये वाहन आम तौर पर पुलिस की नजरों से बचने के लिए तेज रफ्तार से चलते हैं जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। ये प्रवासी अवैध तरीके से देश में घुसने के लिए बड़ी राशि का भुगतान करते हैं।