Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
100 crore club ke sultan hai salman khan, Bharat Box Office Collection crosses Rs 100 crore-100 करोड़ क्लब के सुल्तान हैं सलमान खान - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood 100 करोड़ क्लब के सुल्तान हैं सलमान खान

100 करोड़ क्लब के सुल्तान हैं सलमान खान

0
100 करोड़ क्लब के सुल्तान हैं सलमान खान

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने अपनी नयी ‘भारत’ के साथ 100 करोड़ क्लब में शामिल होकर नया रिकार्ड बना दिया है।

सलमान की फिल्म ‘भारत’ ईद के अवसर पर 05 जून को प्रदर्शित हुई है। उनकी यह लगातार 14 वीं फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की है। ‘भारत’ ने अब तक 122 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।

वर्ष 2010 में अभिनव कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दबंग’ ने टिकट खिड़की पर 145 करोड़ रूपए की कमाई की थी। इसके बाद वर्ष 2011 में सलमान की फिल्म रेड्डी और बाडीगार्ड प्रदर्शित हुई। रेड्डी ने टिकट खिड़की पर 120 करोड़ जबकि बाडीगार्ड ने 142 करोड़ रूपए की कमाई की थी।

वर्ष 2012 में सलमान की दो फिल्मे प्रदर्शित हुयी और दोनों फिल्मों ने 100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की। दबंग 2 ने 158 करोड़ जबकि एक था टाइगर ने 198 करोड़ रूपये की कमाई की। वर्ष 2013 में सलमान की कोई भी फिल्म प्रदर्शित नहीं हुई थी। वर्ष 2014 में सलमान की फिल्म ‘जय हो’ ने 111 करोड़ रूपये की कमाई की है जबकि ‘किक’ ने 233 करोड़ का कारोबार किया।

वर्ष 2015 में सलमान की दो फिल्में बजरंगी भाईजान और प्रेम रतन धन पायो प्रदर्शित हुई और दोनो ही फिल्में 100 करोड़ से अधिक की कमाई करने में सफल रही। कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म बजरंगी भाईजान ने 320 करोड़ की कमाई की।

वहीं सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ ने बॉक्स ऑफिस पर 207 करोड़ की कमाई की है। प्रेम रतन धन पायो में सलमान ने दोहरी भूमिका निभाई थी। वर्ष 2016 में सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ प्रदर्शित हुई थी। सुल्तान ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की कमाई की।

वर्ष 2017 में सलमान खान की फिल्म ‘टयूबलाईट’ प्रदर्शित हुई। कबीर खान के निर्देशन में बनी टयूबलाइट ने 121 करोड़ की कमाई की है। वर्ष 2017 में ही सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ प्रदर्शित हुई। टाइगर जिंदा है ने बॉक्स ऑफिस पर 340 करोड़ की कमाई की थी।

सलमान की यह अब तक की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म है। वर्ष 2018 में सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ प्रदर्शित हुई। रेस 3 ने 169 करोड़ की कमाई की थी।