Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दक्षिण के पांच राज्यों में कोरोना से 27,058 लोगों की मौत - Sabguru News
होम India City News दक्षिण के पांच राज्यों में कोरोना से 27,058 लोगों की मौत

दक्षिण के पांच राज्यों में कोरोना से 27,058 लोगों की मौत

0
दक्षिण के पांच राज्यों में कोरोना से 27,058 लोगों की मौत
102685 lakh deaths and 6623815 lakh infected with corona in india
102685 lakh deaths and 6623815 lakh infected with corona in india
102685 lakh deaths and 6623815 lakh infected with corona in india

नई दिल्ली। दक्षिण के पांच राज्यों तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल में कोरोना वायरस महामारी से कुल 27,058 लोगों की मौत हुई है जो कि देशभर में इस बीमारी से मरने वालों का 26.35 प्रतिशत है।

तमिलनाडु में अब तक 9784, कर्नाटक में 9286, आंध्रप्रदेश में 5981, तेलंगाना में 1,171 और केरल में 836 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि देशभर में काेरोना से 1,02,685 लोगों की मौत हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक संक्रमितों की कुल संख्या अब 66,23,815 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में 76,737 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसके साथ ही अब तक कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 55,86,703 हो गयी है। सक्रिय मामले घटकर 9,34,427 हो गये हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………………सक्रिय………..स्वस्थ…………मौत
अंडमान निकोबार……..182…………3649………….53
आंध्र प्रदेश…………..54400………658875……..5981
अरुणाचल प्रदेश…….2953………..7577………….18
असम……………….33324………152127……….749
बिहार……………….11795……….175458……..915
चंडीगढ़ …………….1673…………10598………174
छत्तीसगढ़ ………….28548……….93731……..1045
दादरा नगर हवेली
और दमन दीव ……..105………..2980…………..02
दिल्ली………………24753…….260350…….5510
गोवा ………………4839………..30033……….456
गुजरात ………….16809……….122233………3496
हरियाणा…………12067……….120341………1470
हिमाचल प्रदेश….3273…………12361………..217
जम्मू कश्मीर……15460……….62404……….1242
झारखंड ………..10936………75531…………743
कर्नाटक…………115593……..515782………9286
केरल……………84579……144471……….836
लद्दाख………….1106…………3354………….61
मध्यप्रदेश…….19372……….113832………2434
महाराष्ट्र …….255722…….1149603…….38084
मणिपुर…………2576…………9205………….74
मेघालय ……….2209………..4393…………..54
मिजोरम…………313………..1807……………00
नागालैंड ………1226……….5309……………17
ओडिशा………..29504…….202302……….907
पुड्डुचेरी………….4787……..23763…………539
पंजाब ………..13577………100977……….3603
राजस्थान …….21154……..121331………1545
सिक्किम……….649…………2480………….45
तमिलनाडु…….46120…….564092……..9784
तेलंगाना………27052……..172388………1171
त्रिपुरा …………4858………21876………..299
उत्तराखंड……..9089………41740………..652
उत्तर प्रदेश……46385…….362052……..6029
पश्चिम बंगाल..27439…….237698……..5194
कुल………….934427…..5586703…….102685