Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
स्वतंत्रता दिवस पर 1,082 जवानों को पुलिस पदक - Sabguru News
होम India City News स्वतंत्रता दिवस पर 1,082 जवानों को पुलिस पदक

स्वतंत्रता दिवस पर 1,082 जवानों को पुलिस पदक

0
स्वतंत्रता दिवस पर 1,082 जवानों को पुलिस पदक

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 1,082 जवानों को पुलिस पदक से सम्मानित किये जाने की घोषणा की है। गृह मंत्रालय ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि इनमें से 347 को वीरता के लिए पुलिस पदक हैं और सबसे अधिक पदक जम्मू कश्मीर को मिले हैं।

बयान के अनुसार 347 वीरता पुरस्कारों में से अधिकांश 204 कर्मियों को जम्मू और कश्मीर में उनकी वीरता के लिए, वामपंथी चरमपंथ प्रभावित क्षेत्रों में 80 कर्मियों को उनकी वीरता के लिए और पूर्वोत्तर क्षेत्र में वीरता के लिए 14 कर्मियों को सम्मानित किया गया।

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 109 जवानों को वीरता पुरस्कार, जम्मू-कश्मीर पुलिस के 108 जवानों, बीएसएफ के 19 जवानों, महाराष्ट्र के 42, छत्तीसगढ़ के 15 वीरता पदक मिले है तथा शेष अन्य राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों और सीएपीएफ से हैं।

विशिष्ट सेवा के लिए 87 जवानों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, और सराहनीय सेवा के लिए 648 को पुलिस पदक भी दिए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस से पहले पुलिस पदकों के अलावा, वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक और विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक के साथ-साथ अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड के कर्मियों को वीरता पदक और सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए गए।

इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 55 कर्मियों को अग्निशमन सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें से 11 कर्मियों को उनकी वीरता और शौर्य के लिए अग्निशमन सेवा पदक प्रदान किया गया।

विशिष्ट सेवा के लिए छह कर्मियों को राष्ट्रपति अग्निश्मन सेवा पदक और सराहनीय सेवा के लिए तथा संबंधित विशिष्ट और मेधावी सेवाओं के 38 कर्मियों कोे अग्निशमन सेवा पदक प्रदान किया है। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक तथा सराहनीय सेवा के लिए होमगार्ड सात और 37 नागरिक सुरक्षा पदक प्रदान किए हैं।