Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बुर्किना फासो के गांव में सशस्त्र हमला, 11 लोगों की मौत - Sabguru News
होम Headlines बुर्किना फासो के गांव में सशस्त्र हमला, 11 लोगों की मौत

बुर्किना फासो के गांव में सशस्त्र हमला, 11 लोगों की मौत

0
बुर्किना फासो के गांव में सशस्त्र हमला, 11 लोगों की मौत

रबात। बुर्किना फासो के एक गांव पर सशस्त्र हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

सूत्रों ने शनिवार को बताया कि देश के उत्तरी हिस्सो में स्थित एक गांव में कुछ अज्ञात हथियारबंद हमलवारों ने आज सुबह धावा बोल दिया और कुछ ही देर में वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

सूत्रों के अनुसार हमले में 11 लोगों की मौत हुई और कई अन्य घायल भी हुए हैं। हताहतों की संख्या आधिकारिक तौर पर अब तक जारी नहीं की गई है। यह पश्चिमी अफ्रीकी देश साहेल क्षेत्र में स्थित है, जो आतंकवादी गतिविधियों और डकैती की वारदातों के लिए कुख्यात है।