Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
11 dead in road accident in Nepal-नेपाल में सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत - Sabguru News
होम World Asia News नेपाल में सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत

नेपाल में सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत

0
नेपाल में सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत

काठमांडू। नेपाल के दारचुला जिले में शुक्रवार को एक जीप के महाकाली नदी में गिर जाने से 11 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दारचुला जिला मुख्यालय से दुहू ग्राम नगरपालिका की ओर जा रही जीप राजमार्ग से गुजरने के दौरान निदी में गिर गयी। उन्होंने कल शाम कहा था, “हमें घटनास्थल से 11 शव मिले हैं। मृतकों में सात महिलाएं, तीन पुरुष और एक बच्ची शामिल है। ”

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जीप चालक को उपचार के लिए भारत लाया गया है। घटनास्थल नेपाल की राजधानी काठमांडू से लगभग 526 किलोमीटर दूर है। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।