Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कर्नाटक में दो वाहनों की टक्कर, 11 लोगों की मौत - Sabguru News
होम Karnataka Bengaluru कर्नाटक में दो वाहनों की टक्कर, 11 लोगों की मौत

कर्नाटक में दो वाहनों की टक्कर, 11 लोगों की मौत

0
कर्नाटक में दो वाहनों की टक्कर, 11 लोगों की मौत
11 killed in two vehicle collisions in Karnataka
11 killed in two vehicle collisions in Karnataka
11 killed in two vehicle collisions in Karnataka

धारवाड। कर्नाटक में धारवाड जिले के इटागट्टी के पास शुक्रवार तड़के टैम्पो और टिप्पर में टक्कर होने से कम से कम 11 लोगों की मौके पर मौत हो गयी, जिनमें अधिकतर महिलाएं है, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय पीड़ित दावणगेरे से गोवा की ओर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार पीड़ितों के चेहरे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं और शवों की पहचान के लिए उनके रिश्तेदारों को दावणगेरे से बुलाया गया है। वहीं घायलो को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है।

इस सिलिसेल में धारवाड ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच की जा रही है।

विस्तृत विवरण की प्रतिक्षा की जा रही है।