Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
11 soldiers killed in terrorist attack in Burkina Faso - Sabguru News
होम World बुर्किना फासो : आतंकवादी हमले में 11 सैनिक मरे

बुर्किना फासो : आतंकवादी हमले में 11 सैनिक मरे

0
बुर्किना फासो : आतंकवादी हमले में 11 सैनिक मरे
11 soldiers killed in terrorist attack in Burkina Faso
11 soldiers killed in terrorist attack in Burkina Faso
11 soldiers killed in terrorist attack in Burkina Faso

औगाडौगू। पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में अज्ञात बंदूकधारियों के एक समूह ने बुधवार को एक सैन्य टुकड़ी पर हमला कर दिया जिसमें कम से कम 11 सैनिकों की मौत हो गई। सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक अज्ञात बंदूकधारियों के एक समूह ने बुधवार को हलाले गांव में एक सैन्य टुकड़ी पर हमला कर दिया जिसमें कम से कम 11 सैनिकों की मौत हो गयी। इस हमले के बाद कुछ सैनिक लापता बताए जा रहे हैं।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी हमले में पांच बंदूकधारियों को मार गिराया। इससे पहले मंगलवार को सौम प्रांत में हुए आतंकवादी हमले में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गयी थी जिसमें अधिकतर महिलाएं शामिल हैं।

राष्ट्रपति रोच मार्क ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, “इस क्रूर हमले में कम से कम 35 नागरिकों की मौत हो गयी जिसमें अधिकतर महिलाएं शामिल हैं। मैं पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

इस हमले के जवाब में सेना ने अभियान चलाकर 80 आतंकवादियों को मार गिराया और उनके महत्वपूर्ण उपकरण और वाहन जब्त कर लिए। इस हमले के मद्देनजर राष्ट्रपति रोच मार्क ने देश में 48 घंटों के लिए राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।

गौरतलब है कि बुर्किना फासो 2016 से अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकवादी संगठनों से जुड़े इस्लामी समूहों की गतिविधियों का सामना कर रहा है।