Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात में कोरोना के सर्वाधिक मामले - Sabguru News
होम Breaking महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात में कोरोना के सर्वाधिक मामले

महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात में कोरोना के सर्वाधिक मामले

0
महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात में कोरोना के सर्वाधिक मामले
11903 deaths and 354065 lakh infected with corona in india
11903 deaths and 354065 lakh infected with corona in india
11903 deaths and 354065 lakh infected with corona in india

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) से महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और गुजरात सबसे अधिक प्रभावित हैं और इन चार राज्यों में संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 2,30,729 है जो देशभर में अब तक इस वायरस से संक्रमित कुल आबादी का 65.16 प्रतिशत है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 10,974 नये मामले सामने आये हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,54,065 हो गई है। देश में अब तक इस महामारी से कुल 11,903 लोगों की मौत हुई है तथा 1,86,935 लोग स्वस्थ हुए हैं। देश में इस समय कोरोना के 1,55,227 सक्रिय मामले हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………………सक्रिय मामले…..ठीक हुए….मौत…..संक्रमित

अंडमान और निकोबार………….11………….33……….0………..44

आंध्र प्रदेश ………………….3244………3509……..88……. 6841

अरुणाचल प्रदेश ……………….88…………..7………..0………..95

असम …………………………2145…….2166…………8……4319

बिहार …………………………2093…….4644………..41……6778

चंडीगढ़……………….. ………..50……….302…………6……..358

छत्तीसगढ़…………….. ……….736……….1036…………9……1781

दादर नगर हवेली

और दमन- दीव……… …………36…………..9 …………0……….45

दिल्ली…………………….. ..26351…….16500……1837…..44688

गोवा………………………. ……544………….85………..0……….629

गुजरात………………….. ……5962……..17082…..1533……24577

हरियाणा………………………..4406……….3748……118………8272

हिमाचल प्रदेश…………. ………180…………372………8…………560

जम्मू-कश्मीर………………….2454………2781………63……….5298

झारखंड………………… ………709…………1121………9……….1839

कर्नाटक………………. ………2980……….4456……..94……..7530

केरल……………….. ………..1366………..1236……..20………2622

लद्दाख……………………………563…………..85……….1………..649

मध्य प्रदेश …………. ……….2455………..8152……476…….11083

महाराष्ट्र…………….. ………50057………57851….5537…..113445

मणिपुर……………….. ………..341……………159……….0………500

मेघालय……………… ………….18…………….25………..1…………44

मिजोरम………………. ……….120………………1…………0………..121

नागालैंड……………… …………87…………….92…………0……….179

ओडिशा……………….. ……..1178………..2974………..11……..4163

पुडुचेरी………………….. ………111…………….99…………6……….216

पंजाब…………………… ……..838…………2461……….72……..3371

राजस्थान……………… ……..3059…………9849……..308……13216

सिक्किम……………… …………66 ………………4………….0……….70

तमिलनाडु…………….. …..20709……….26782……….528……48019

तेलंगाना………………… ……2188…………3027……….191……..5406

त्रिपुरा…………………. ………658…………..433 …………..1………1092

उत्तराखंड………….. …………701………….1216 …………25………1942

उत्तर प्रदेश…………. ………..5064…………8610……….417……14091

पश्चिम बंगाल……….. ……….5386………..6028 ……….495……11909

राज्यों को

पुन:सौंपे मामले………… …….8273…………….0……………0……..8273

कुल …………………………155227…….186935……..11903….354065