Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
12 killed in road accident in Jalgaon - Sabguru News
होम Breaking महाराष्ट्र : जलगांव जिले में सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत

महाराष्ट्र : जलगांव जिले में सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत

0
महाराष्ट्र : जलगांव जिले में सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत
12 killed in road accident in Jalgaon
12 killed in road accident in Jalgaon

जलगांव। महाराष्ट्र के जलगांव जिले में फैजपुर तालुका के हिंगोना गांव में डंपर और जीप की भिड़ंत में 10 महिलाओं समेत 12 लोगों की कल देर रात मौत हो गयी और पांच लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार विवाह समारोह में भाग लेकर चोपदा से वापस आ रही जीप और सामने से आ रहे डंपर की टक्कर हो गई जिसमें 12 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सभी मृतक दो परिवार के थे।

मृतकों की शिनाख्त हो चुकी है जिनमें मंगला ज्ञानेश्वर चौधरी (65), प्रभाकर नारायण चौधरी (60), प्रभाबाई प्रभाकर चौधरी (45), अष्लेशा उमेश चौधरी (28), रिया जितेंद्र चौधरी (14), सोनाली जितेंद्र चौधरी (34), प्रियंका नितिन चौधरी (28) सभी मुक्ताईनगर तहसील के चिंचोली गांव के निवासी थे। सोनाली सचिन महाजन (34), सुमनबाई श्रीराम पाटिल (55) और संगीता मुकेश पाटिल (33) वर्ष शामिल हैं। दो अन्य लोगों की अभी शिनाख्त होना बाकी है।

घायलों को ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, बाद में उन्हें जलगांव सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। इस बीच, डम्पर के चालक गिरफ्तार कर लिया गया।