Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
12 मार्च : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines 12 मार्च : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

12 मार्च : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
12 मार्च : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है-
1894 – कोका कोला को पहली बार बोतल में मि​सीसिपी में बेचा गया।
1904 – ब्रिटेन में लिवरपूल से साउथपाेर्ट के बीच पहले इलेक्ट्रिक ट्रेन का संचालन किया गया।
1913 – कांग्रेसी नेता यशवंतराव चव्हाण का जन्म ।
1922 – महात्मा गांधी को यूरोप के बने सामान विदेशी सामान के ​खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन के लिए ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार किया।
1926 – डेनमार्क ने एकतरफा निरस्त्रीकरण शुरू किया।
1930 – महात्मा गांधी ने नमक कानून तोड़ने के लिए साबरमती आश्रम से मशहूर दांडी मार्च की शुरुआत की।
1984 – बॉलीवुड पार्श्वगायिका श्रेया घोषाल का जन्म।
1993 – मुंबई में हुए 13 श्रृंखलाबद्ध धमाकों में 257 लोग मारे गए और 800 से अधिक लोग घायल हुए।
1998 – प्रथम टर्बोनेट इंजन निर्माता हेन्स जोशिम पाबस्ट वान ओहेन का निधन।
1999 – 20वीं सदी के सबसे बेहतरीन वायलिनवादक यहूदी मनुहिन का निधन।
2003 – सर्बिया के प्रधानमंत्री जोरान जिनजिब की बेलग्रेड में हत्या।
2004 – दक्षिण कोरियाई संसद में महाभियोग पारित होने के बाद राष्ट्रपति रोह मू हुन पद से निलम्बित,
2004 – लाहौर में दसवाँ दक्षेस लेखक सम्मेलन प्रारम्भ हुआ।
2006 – इराक में सद्दाम हुसैन के विरुद्ध मुकदमे की सुनवाई शुरु हुई।
2007 – जमैका में 9वें विश्वकप क्रिकेट का उद्घाटन हुआ।
2008 – अमरीकी वायुसेना ने विश्व के पहले स्टील्थ लड़ाकू विमान एफ़-117 को अपने बेड़े से हटाया।
2008 – विश्व की सबसे लम्बी आयु की माने जाने वाली महिला वारवा सेमेनिकोवा का रूस में 117 वर्ष की आयु में निधन।
2009 – वायुसेना में आपरेशंस निदेशालय के पहले महानिदेशक के तौर पर एयर मार्शल डीसी कुमारिया ने कार्यभार सम्भाला।