Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
आपके लिए कैसा रहेगा 13 जून बुधवार का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
होम Astrology आपके लिए कैसा रहेगा 13 जून बुधवार का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आपके लिए कैसा रहेगा 13 जून बुधवार का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

0
आपके लिए कैसा रहेगा 13 जून बुधवार का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
13 June 2018 Wednesday horoscope : know how luck your day will be today
13 June 2018 Wednesday horoscope : know how luck your day will be today

ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि, वार बुधवार, सम्वत 2075, ग्रीष्म ऋतु, रवि उत्तरायण, 25.13 बजे बाद प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ, पुरुषोत्तम मास समापन।

मेष राशि :- आज समय प्रतिकूल है। सकारात्‍मक सोच रहें। आर्थिक स्थिति खराब। धैर्य रखें। आपसी मनमुटाव हो सकते हैं। प्रेेमपूर्ण व्‍यवहार से स्थिति सामान्‍य। बड़ों का आशीर्वाद लें। परिश्रम से कार्य सफल।

वृषभ राशि :- आज सहयोगात्‍मक रुख अपनाएं। व्‍यापारिक मतभेद समाप्‍त होंगे। निर्णय लेते समय सावधानी रखें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। वित्‍तीय पक्ष अच्‍छा रहेगा। विदेश यात्रा के योग।

मिथुन राशि :- आज कार्य के साथ परिवार को भी समय दें। खर्चीला स्‍वभाव परेशानी डाल सकता है। मित्रों के साथ सामंजस्‍य रखें। कोर्ट कचहरी के कार्यों में सफलता। प्रतिस्‍पर्धा बढ़ेगी।

कर्क राशि :- आज अधिकारीगण आपके कार्य में सहयोगी साबित होंगे। अचानक लाभ की स्थिति निर्मित होगी। परिवार में प्रसन्‍नता का वातावरण बनेगा। यात्रा प्रवास में लाभ। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा।

सिंह राशि :- आज उन्‍नति के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। बाहरी यात्राएं सफल होंगी। नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। परिवार में सुख शांति का वातावरण रहेगा। माता पिता के स्‍वास्‍थ्‍य की चिंता रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य उत्‍तम।

कन्या राशि :- आज आप सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे। धन की आवक रहेगी, परंतु आपके पास रुकेगा नहीं। वाणी पर नियंत्रण रखें। वाहन खरीदने का मन बन सकता है। प्रेम प्रसंगाें में कटुता आएगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम।

तुला राशि :- आज तर्क वितर्क न करें। महत्‍वपूर्ण सूचना प्राप्‍त होगी। मान सम्‍मान में वृद्घि होगी। परिवार में वृद्धजनों के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। दांपत्‍य जीवन में मधुरता। यात्रा कष्‍ट।

वृश्चिक राशि :- आज गुप्‍त शत्रु आपकी तरक्‍की में बाधा डाल सकते हैं। यात्रा लाभदायक साबित होगी। शुभ समाचार प्राप्‍त होंगे। खर्च की अधिकता परेशान कर सकती है। मन शांत रखें। स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर।

धनु राशि :- आज ग्रह अनुकूल नहीं हैं। गुप्‍त शत्रु सक्रिय होंगे और आपकी हानि पहुंचाने की चेष्‍टा करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य की चिंता रहेगी। नया कार्य प्रारंभ ना करें। परिवार का सहयोग। धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्‍न रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य सामान्‍य।

मकर राशि :- आज धर्म के प्रति आस्‍था बढ़ेगी। विद्यार्थी मेहनत से सफल होंगे। नवीन पद व प्रतिष्‍ठा की प्राप्ति संभव। जल्‍दबाजी में फैसले न लें। मेहमानों का आगमन हो सकता है। दिन अच्‍छा रहेगा।

कुंभ राशि :- आज रुके कार्यों में गति आएगी। बच्‍चों की भावनाओं को आहत न करें। आर्थिक स्थिति अच्‍छी रहेगी। भूमि, भवन क्रय करने का मन बनेगा। खानपान में अरुचि रहेगी।

मीन राशि :- आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। लेनदेन में सावधानी रखें। स्‍वास्‍थ्‍य की दृष्टि से दिन उत्‍तम। वाणी से सबका मन मोह लेंगे। वित्‍तीय पक्ष उत्‍तम। दांपत्‍य जीवन सुखमय।