Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
13 killed, 16 injured as church wall collapse after heavy rain in South Africa-दक्षिण अफ्रीका में चर्च ढहने से 13 की मौत, 16 घायल - Sabguru News
होम Headlines दक्षिण अफ्रीका में चर्च ढहने से 13 की मौत, 16 घायल

दक्षिण अफ्रीका में चर्च ढहने से 13 की मौत, 16 घायल

0
दक्षिण अफ्रीका में चर्च ढहने से 13 की मौत, 16 घायल
13 killed, 16 injured as church wall collapse after heavy rain in South Africa
13 killed, 16 injured as church wall collapse after heavy rain in South Africa

केप टाउन। दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी हिस्से में भारी बारिश के कारण एक चर्च के ढहने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गये। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

क्वाजुलू-नतल प्रांत के दलानगुबो में यह घटना गुरुवार रात उस समय हुई जब धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

क्वाजुलू-नतल प्रांत के आपातकालीन चिकित्सा सेवा के अनुसार छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय पुलिस ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इलाके में आंधी एवं तेज हवा के कारण बाढ़ आई और कुछ इमारत ढह गई।