Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
13 killed, 18 injured in separate accidents in Jharkhand-झारखंड में तीन दुर्घटनाओं में 13 लोगों की मौत, 18 घायल - Sabguru News
होम India City News झारखंड में तीन दुर्घटनाओं में 13 लोगों की मौत, 18 घायल

झारखंड में तीन दुर्घटनाओं में 13 लोगों की मौत, 18 घायल

0
झारखंड में तीन दुर्घटनाओं में 13 लोगों की मौत, 18 घायल

रांची। झारखंड में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में आज 13 लोगों की मौत हो गई तथा 18 अन्य घायल हो गए।

देवघर से प्राप्त समाचार के अनुसार जिले के सारवां थाना क्षेत्र के डाकाय जंगल के निकट दो वाहनों के बीच हुयी टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई तथा दस अन्य घायल हो गए। जिले के पालोजोरी थाना क्षेत्र के रांगाटांड गांव के कुछ लोग एक महिला का दाह संस्कार करने के लिए बुलेरो से बिहार के भागलपुर जा रहे थे तभी डाकाय जंगल के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बुलेरो में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बुलेरो पर सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए।

मृतकों की पहचान राम सिंह, सीताराम मंडल, अनिल मंडल और सरजू मंडल के रूप में की गई है। घायलों को देवघर स्थित स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के क्रम में एक अन्य भूटका मंडल (35) की भी मौत हो गई। अन्य घायलों में विष्णु मंडल, तुलसी मंडल, रामदेव मंडल,जादू मंडल, पंचम मंडल, मंगरू मंडल, साधु मंडल, आनन्द मंडल, मधु मंडल और हृदय मंडल शामिल है।

घटना के विरोध में उग्र लोगों ने घटनास्थल के निकट सारठ-देवघर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।