Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
13 killed, 22 injured in Road accident in Pakistan-पाकिस्तान में सड़क दुर्घटना, 13 की मौत, 22 घायल - Sabguru News
होम World Asia News पाकिस्तान में सड़क दुर्घटना, 13 की मौत, 22 घायल

पाकिस्तान में सड़क दुर्घटना, 13 की मौत, 22 घायल

0
पाकिस्तान में सड़क दुर्घटना, 13 की मौत, 22 घायल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में सोमवार शाम हुई एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी और 22 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बेला क्रॉस क्षेत्र के प्रमुख राजमार्ग पर एक यात्री वाहन तेल के एक टैंकर से टकरा गया जिसके कारण उसमें आग लग गयी। वाहन में सवार कई यात्रियों की मौत बुरी तरह से झुलसने के कारण हुई।

राहत एवं बचाव दलों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों और घायलों को नजदीक के अस्पताल तक पहुंचाया। इस हादसे में मरने वालों की तादाद बढ़ सकती है। यह यात्री वाहन कराची से पंजगुर की ओर जा रहा था। वाहन में 35 लोग सवार थे। तेज रफ्तार के कारण चालक का नियंत्रण खो गया और यात्री वाहन तेल के टैंकर से जा टकराया।