Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मिस्र में सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत, सात घायल - Sabguru News
होम Headlines मिस्र में सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत, सात घायल

मिस्र में सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत, सात घायल

0
मिस्र में सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत, सात घायल

काहिरा। मिस्र के अस्वान प्रांत में गुरुवार को एक ट्रक के मिनीबस को टक्कर मार देने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गए।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने अवर सचिव एहाब हनाफर ने बताया कि हादसे के बाद 15 एंबुलेंस घटनास्थल पर भेजी गईं। उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों को अस्वान जनरल अस्पताल के मुर्दाघर में ले जाया गया है और घायलों को अस्वान विश्वविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि मिस्र में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में हजारों लोगों की मौत होती है। ये हादसे ज्यादातर यातायात नियमों के उल्लंघन और तेज रफ्तार के कारण होते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की 2018 की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मिस्र में हर साल सड़क हादसों के कारण लगभग 12,000 लोगों की मौत होती है।