Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दिल्ली में धुंधभरी सुबह, 13 ट्रेनें रद्द - Sabguru News
होम Delhi दिल्ली में धुंधभरी सुबह, 13 ट्रेनें रद्द

दिल्ली में धुंधभरी सुबह, 13 ट्रेनें रद्द

0
दिल्ली में धुंधभरी सुबह, 13 ट्रेनें रद्द
13 trains canceled in Delhi on dusky mornings
13 trains canceled in Delhi on dusky mornings

13 trains canceled in Delhi on dusky mornings

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज हुआ और दृश्यता 200 मीटर रही।इसी बीच, उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे के चलते 13 ट्रेनें रद्द कर दी गई, जबकि 21 निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और चार ट्रेनों के समय मे फेरबदल किया गया है। मौसम विभाग ने घने कोहरे की संभावना जताई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शाम को मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।”

वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो