Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
रेप और गैंगरेप की तीन घटनाओं से बुलंदशहर में सनसनी
होम Breaking रेप और गैंगरेप की तीन घटनाओं से बुलंदशहर में सनसनी

रेप और गैंगरेप की तीन घटनाओं से बुलंदशहर में सनसनी

0
रेप और गैंगरेप की तीन घटनाओं से बुलंदशहर में सनसनी
13 year old girl gangraped by 10 youngsters in Bulandshahr
13 year old girl gangraped by 10 youngsters in Bulandshahr

बुलन्दशहर। उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जिले में पिछले 48 घण्टों के दौरान दाे नाबालिगों समेत सामूहिक बलात्कार की तीन घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खडा कर दिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी अपने मामा के यहां सगाई समारोह में भाग लेने आई थी कि बीती देर रात ग्राम प्रधान के अंकित व रोहित नामक युवक धार्मिक स्थल के दर्शन कराने का बहाना बना कर बाईक पर ले गए और जंगल में ले जाकर आठ अन्य साथियों के साथ तमंचों से आतंकित कर दुष्कर्म को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफतार कर लिया गया है जबकि अन्य के लिए दबिशों का दौर जारी हैं।

एक अन्य घटना में चैला चौकी क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार दोपहर एक किसान अपनी पत्नी सहित खेतों में काम करने गया हुआ था। उसकी 12 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। शाम को जब वह धर लौटा तो देखा कि सोनू उर्फ प्रवीण पुत्र देवेन्द्र चाकू के बल पर उसकी पुत्री से दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा हैं। किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया जहां वह गर्भवती पाई गई। किशोरी का कहना हैं कि सोनू उसके साथ गत चार माह से तमंचाें के बल पर दुष्कर्म कर रहा हैं।

उधर पहासु क्षेत्र की एक महिला गत 21 जून को कस्बा करौरा से बेटी की दवा लेने गई थी। वापस आते समय दो लोगों ने महिला को रजबाहे के पास रोक लिया और सामुहिक दुष्कर्म किया।

इसके अलावा सिकन्द्राबाद औद्याेगिक क्षेत्र में घर में घुसकर महिला के साथ बलात्कार किया गया। महिला का पति नौकरी करता हैं। घटना के समय पति डयूटी पर था जबकि सास ससुर खेत में काम करने के लिए गए थे। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।