Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नाइजीरिया में नाव पलटने से 14 लोगों की मौत - Sabguru News
होम Headlines नाइजीरिया में नाव पलटने से 14 लोगों की मौत

नाइजीरिया में नाव पलटने से 14 लोगों की मौत

0
नाइजीरिया में नाव पलटने से 14 लोगों की मौत

लागोस। नाइजीरिया के बेनुए शहर में एक नाव के पलटने से 14 लोगों की डूब कर मौत हो गई। बेनुए के पुलिस प्रवक्ता कैथरीन अनेने ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह दुर्घटना रविवार को घटी थी और अबतक केवल दो लोगों को सुरक्षित बचाया गया है जबकि शेष लोगों का पता लगाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि नाव में 23 लोग सवार थे जो बेनुए शहर से राजधानी माकुर्दी की तरफ जाते हुए आधे रास्ते में डूब गई। यात्रियों की पहचान स्थानीय चर्च के सदस्यों के रूप में हुई है।

गौरतलब है कि इस घटना से दो दिन पहले लागोस में भी एक नाव डूब गई थी जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी तथा शेष 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था।