Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
14 year old girl rape in Mahoba's Kulapahad area - महोबा के कुलपहाड़ क्षेत्र में चौदह वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार - Sabguru News
होम Headlines महोबा के कुलपहाड़ क्षेत्र में चौदह वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार

महोबा के कुलपहाड़ क्षेत्र में चौदह वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार

0
महोबा के कुलपहाड़ क्षेत्र में चौदह वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार
14 year old girl rape in Mahoba's Kulapahad area
14 year old girl rape in Mahoba's Kulapahad area
14 year old girl rape in Mahoba’s Kulapahad area

महोबा । उत्तर प्रदेश में महोबा के कुलपहाड़ क्षेत्र में चौदह वर्षीय एक किशोरी केसाथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। अपर पुलिस अधीक्षक वंशराज यादव ने सोमवार को यहां बताया कि बेलाताल के मस्त्यानापूरा निवासी किशोरी रविवार शाम को घर के पास स्थित एक दुकान पर सामान खरीदने गई थी।

इस बीच दोनी गांव निवासी छोटू यादव ने उसे जबरन अपनी मोटसाइकिल में बैठा लिया और उसे गोंची नदी के पुल के पास ले गया। जहां पर युवक ने उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि युवक ने घटना की शिकायत पुलिस से किये जाने पर किशोरी के परिवार को जान से मार देने की धमकी दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में पीड़ित किशोरी की शिकायत पर आरोपी युवक छोटू के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 तथा पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिये भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।