Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
महोबा में 14 साल की लडकी से रेप का आरोपी अरेस्ट - Sabguru News
होम Headlines महोबा में 14 साल की लडकी से रेप का आरोपी अरेस्ट

महोबा में 14 साल की लडकी से रेप का आरोपी अरेस्ट

0
महोबा में 14 साल की लडकी से रेप का आरोपी अरेस्ट

महोबा। उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड के महोबा में किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस उपाधीक्षक आरपी राय ने यहां कहा कि अजनर इलाके की रहने वाली 14 साल की एक लड़की अपने खेत से सब्जी तोड़ने गई थी। खेत में उसे अकेली देख गांव का ही रामावतार वहां आ गया और उके साथ दुष्कर्म किया। उसने किशोरी को परिवार समेत जान से मरने की धमकी भी दी।

किशोरी ने घर जा कर परिवार वालों को पूरी बात बताई। परिवार वालों ने पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा तथा आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया।