

पणजी । गोवा में पिछले ढाई साल में दुष्कर्म के 153 और छेड़छाड़ के 379 मामले दर्ज हुए हैं। विधानसभा में शुक्रवार को विपक्ष के एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी गयी।
कांग्रेस विधायक दिगम्बर कामत के सवाल के लिखित जवाब में राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि 2016 में दुष्कर्म के 40 और छेड़छाड़ के 133, 2017 में दुष्कर्म के 78 तथा छेड़छाड़ के 171 और 2018 में जून तक दुष्कर्म के 35 और छेड़छाड़ के 75 मामले दर्ज किये गये थे। श्री पर्रिकर ही गृहमंत्री का कार्य भार भी देख रहे हैं।