Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मिस्र में सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत, 15 घायल - Sabguru News
होम Headlines मिस्र में सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत, 15 घायल

मिस्र में सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत, 15 घायल

0
मिस्र में सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत, 15 घायल

काहिरा। मिस्र की राजधानी काहिरा में जानलेवा कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए रात का कर्फ्यू लगाए जाने के कुछ ही घंटों बाद 14 कारों की भिड़ंत से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।

स्थानीय अखबार अल गोम्हुरिया ने बताया कि यह हादसा बुधवार देर रात हुआ। मिस्र में जानलेवा कोरोना वायरस के प्रसार पर रोकथाम के लिए शाम सात बजे से कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।

कल शाम कर्फ्यू लागू होने के कुछ ही घंटों बाद बसें, ट्रक और कारें एक चेकप्वाइंट पर कर्फ्यू से छूट की मंजूरी का इंतजार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने कारों को टक्कर मार दी जिससे कुल 14 कारें एक-दूसरे से टकरा गई। हादसे में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।

घायलोें काे गीजा के एल सफ सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा ऐसी जगह पर हुआ है जहां प्राय: लोग तय गति सीमा से अधिक रफ्तार से वाहन चलाते हैं। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि मिस्र में बुधवार तक कोरोना के 456 मामले सामने आए थे, 21 लोगों की मौत हो चुकी थी और 95 लोगों का उपचार किया जा चुका था।