Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बलिया में खेत से कटाई कर लौट रही किशोरी से रेप - Sabguru News
होम UP Ballia बलिया में खेत से कटाई कर लौट रही किशोरी से रेप

बलिया में खेत से कटाई कर लौट रही किशोरी से रेप

0
बलिया में खेत से कटाई कर लौट रही किशोरी से रेप

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में मंगलवार को खेत से गेहूं की कटाई कर घर लौट रही किशोरी के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की सोलह वर्षीय किशोरी ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में उसने कहा है कि चार अप्रैल की शाम वह गेहूं की कटाई कर घर लौट रही थी तभी रास्ते में गांव के तूफानी चौहान ने उससे दुष्कर्म किया।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी हुई है।