Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
देश में महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु से कोरोना संक्रमण के 60.18 फीसदी मामले - Sabguru News
होम Breaking देश में महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु से कोरोना संक्रमण के 60.18 फीसदी मामले

देश में महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु से कोरोना संक्रमण के 60.18 फीसदी मामले

0
देश में महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु से कोरोना संक्रमण के 60.18 फीसदी मामले
523367 deaths and 2767274 lakh infected with corona in india
16475 deaths and 548318 lakh infected with corona in india
16475 deaths and 548318 lakh infected with corona in india

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना कोरोना वायरस (कोविड-19) की वजह से महाराष्ट्र, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और तमिलनाडु की स्थिति भयावह होती जा रही है तथा इन तीनों राज्यों में कोरोना से अब तक 329,978 लोग प्रभावित हो चुके हैं, जो देश में इस जानलेवा विषाणु की चपेट में आई कुल आबादी का 60.18 फीसदी है।

महाराष्ट्र में जहां कोविड-19 से 164,626 लोग संक्रमित हुए हैं, वहीं दिल्ली में अब तक 83,077 लोग तथा तमिलनाडु में 82,275 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 19,459 नये मामले दर्ज किये गये हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 548,318 हो गई है। देश में अब तक इस महामारी से कुल 16475 लोगों की मौत हुई है तथा 321723 कोरोना मुक्त हो गए हैं। देश में इस समय कोरोना के 210,120 सक्रिय मामले हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य………………………सक्रिय माम.ले…..ठीक हुए…. मौत…..संक्रमित

अंडमान और निकोबार………….31…………45…………0…………76

आंध्र प्रदेश …………………..7164……..5908……….169…..13241

अरुणाचल प्रदेश ………………121 ……….60………..1…………182

असम …………………………2108…….5088………10………7206

बिहार …………………………2034…….7118………60………9212

चंडीगढ़……………….. ………..87 ……..336……..6………….429

छत्तीसगढ़…………….. ……….558…….2091…….13……….2662

दादर नगर हवेली

और दमन- दीव………. …………118……..60……..0…………178

दिल्ली……………………. …..27847…52607..2623…….83077

गोवा………………………. …..717………..478…….3……….1198

गुजरात………………….. …..6712…….22800…1808……31320

हरियाणा………………………4689………8917……223…..13829

हिमाचल प्रदेश…………………378……….529………..9………916

जम्मू-कश्मीर…………………2683……..4316………94…….7093

झारखंड…………………………559……..1793……….12……2364

कर्नाटक……………………….5476……..7507…….207…..13190

केरल………………………….2015………2152……..22……..4189

लद्दाख…………………………..376……….586……….1 ………963

मध्य प्रदेश …………………..2545…….10084……557……13186

महाराष्ट्र……………………..70622…….86575….7429….164626

मणिपुर…………………………730…………455……….0……..1185

मेघालय……………… ………..4 …………….42………1…………47

मिजोरम………………. ……..93 ………………55…………0…..148

नागालैंड……………… ……251…………….164 ……….0……..415

ओडिशा……………….. …..1850………….4743……..21……6614

पुड्डुचेरी……………………….388…………….221 ……..10……..619

पंजाब……………….. ……..1557…………3526…….133……5216

राजस्थान…………………..3261…………13611…….399…..17271

सिक्किम……………………….39……………49………….0……….88

तमिलनाडु……………….35659……….45537……..1079….82275

तेलंगाना…………………..9000…………5172……….247…..14419

त्रिपुरा……………………….266………..1079……………1……..1346

उत्तराखंड…………………..767………..2018………….38…….2823

उत्तर प्रदेश…………………6679……..14808……….660……22147

पश्चिम बंगाल……………..5451………11193……….639……17283

राज्यों को

पुन:सौंपे मामले…………..7285…………….0……………0……..7285

कुल …………………….210120……321723…….16475….548318