Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Forbes की लिस्ट में 17 भारतीय कंपनियां, टॉप 5 में infosys - Sabguru News
होम Business Forbes की लिस्ट में 17 भारतीय कंपनियां, टॉप 5 में infosys

Forbes की लिस्ट में 17 भारतीय कंपनियां, टॉप 5 में infosys

0
Forbes की लिस्ट में 17 भारतीय कंपनियां, टॉप 5 में infosys
17-indian-companies-are-in-list-of-forbes
17-indian-companies-are-in-list-of-forbes
17-indian-companies-are-in-list-of-forbes

फोर्ब्स (forbes) सूची में 17 भारतीय कंपनियों ने अपना नाम दर्ज करवाया है। इनमें इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और एचडीएफसी जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं।

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी इन्फोसिस को दुनिया की सम्मानित कंपनियों की लिस्ट में तीसरा स्थान मिला है। वैश्विक भुगतान प्रौद्योगिकी कंपनी ‘वीजा’ इस सूची में पहले स्थान पर और इटली की कार कंपनी ‘फेरारी’ दूसरे स्थान पर हैं। इंफोसिस 2018 में इस सूची में 31वें स्थान पर थी।

वहीं टॉप 10 कंपनियों में नेटफ्लिक्स चौथे, पेपाल पांचवें, माइक्रोसॉफ्ट छठे, वाल्ट डिज्नी सातवें, टोयोटा मोटर आठवें, मास्टरकार्ड नौवें और कॉस्टको होलसेल दसवें स्थान पर हैं। सूची में शीर्ष 50 स्थानों में टीसीएस 22वें और टाटा मोटर्स 31वें स्थान पर हैं।

आपको जानकारी में बता दें, अमेरिका की कंपनियां सबसे ज्यादा दुनिया की 250 सम्मानित कंपनियों की सूची में 59 कंपनियां दर्ज करवाई है। उसके बाद जापान, चीन और भारत की कंपनियों का नंबर आता है।