Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
17 legislators became ministers in BS Yeddyurappa cabinet - Sabguru News
होम Karnataka Bengaluru बी.एस येदियुरप्पा मंत्रिमंडल में 17 विधायक बने मंत्री

बी.एस येदियुरप्पा मंत्रिमंडल में 17 विधायक बने मंत्री

0
बी.एस येदियुरप्पा मंत्रिमंडल में 17 विधायक बने मंत्री
BSY expands Karnataka Cabinet, brings in 7 new faces
BSY expands Karnataka Cabinet, brings in 7 new faces
17 legislators became ministers in BS Yeddyurappa cabinet

बेंगलुरु | कर्नाटक में चौथी बार मुख्यमंत्री बने बी.एस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली नयी सरकार के मंत्रिमंडल का मंगलवार को पहली बार विस्तार करते हुए 17 नये मंत्रियों को इसमें शामिल किया गया।

राज्यपाल वजू भाई वाला ने आज सुबह नये मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले येदियुरप्‍पा ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण के लिए 17 विधायकों के नाम राज्‍यपाल को प्रस्‍तावित किया था जिन्‍होंने मंत्री पद की शपथ ली। मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों में निर्दलीय एच नागेश भी शामिल हैं जिन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। नये मंत्रियों में सी. एन. अश्वथ नारायण, के एस ईश्वरप्पा और गोविंद एम. कारजोल भी शामिल हैं।

उल्‍लेखनीय है कि पिछले महीने कांग्रेस और जनता दल (एस) के 17 विधायकों के विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफे की वजह से एच. डी. कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली जनता दल (एस)-कांग्रेस गठबंधन सरकार अल्‍पमत में आ गयी थी और इसकी वजह से सरकार भी गिर गई थी। इसके बाद कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाई और येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को चौथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। मंत्रिमंडल विस्‍तार से पहलेयेदियुरप्पा ने सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। शाह की मंजूरी मिलने के बाद उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के विस्तार का फैसला लिया।