Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
17 people killed in tribal clashes in Ethiopia Addis Ababa-इथोपिया में कबीलाई संघर्ष में 17 लोगाें की मौत - Sabguru News
होम Headlines इथोपिया में कबीलाई संघर्ष में 17 लोगाें की मौत

इथोपिया में कबीलाई संघर्ष में 17 लोगाें की मौत

0
इथोपिया में कबीलाई संघर्ष में 17 लोगाें की मौत

आदिस अबाबा। इथोपिया के पश्चिमी राज्य बेनीशंगुल गुमुज में कबीलाई संघर्ष में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है।

सरकारी मीडिया ‘अम्हारा मास मीडिया एजेंसी’ ने साेमवार को बताया कि यह संघर्ष स्थानीय गुमुज कबीले और अम्हारा कबीले के सदस्यों के बीच सप्ताहांत में हुए इस संघर्ष में दोनों पक्षों से कुल 17 लोग मारे गए। इनमें से 11 अम्हारा समूह और छह गुमुज समूह के सदस्य थे। दोनों गुटों ने धारदार हथियारों और आधुनिक आग्नेयास्त्रों का इस्तेमाल किया।

प्रभावित इलाकों में क्षेत्रीय और संघीय सुरक्षा इकाइयों को तैनात किया गया है ताकि हिंसा की पुनरावृत्ति नहीं हो। बेनीशंगुल गुमुज राज्य पश्चिमी इथोपिया में सूडान की सीमा से लगा हुआ है। यहां 6450 मेगावाट की ग्रांड इथोपियन रेनेसैन्स हाइड्रो डैम समेत देश की सबसे बड़ी विकास परियोजनाएं हैं।