Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दिल्ली के ईस्ट किदवई नगर में डेंगू से 17 साल की किशोरी की मौत - Sabguru News
होम India City News दिल्ली के ईस्ट किदवई नगर में डेंगू से 17 साल की किशोरी की मौत

दिल्ली के ईस्ट किदवई नगर में डेंगू से 17 साल की किशोरी की मौत

0
दिल्ली के ईस्ट किदवई नगर में डेंगू से 17 साल की किशोरी की मौत

नई दिल्ली। दिल्ली में इस मौसम में डेंगू से पहली मौत हो गई है और इस 17 वर्षीय किशोरी की मौत से क्रोधित हो कर कॉलोनीवासियों ने एनबीसीसी अधिकारी का घेराव किया और धरना दिया।

ईस्ट किदवई नगर में निर्माण कार्य पूरा करने से पहले ही एस्टेट्स आफिस ने सरकारी कर्मचारियों को जबरन यहां शिफ्ट कर दिया। यहां जगह जगह पानी भरा हुआ है जिसके कारण अब तक 79 से अधिक लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं और बीती रात इस किशोरी की मौत भी हो गई।

रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष निरंजन सिंह के अनुसार कॉलोनी में कोई सुविधा नहीं है। पीनेे का पानी साफ नहीं है, सफाई नहीं होती, जगह जगह पानी भरा हुआ है। कर्मचारियों के लिए सीजीएचएस डिस्पेंसरी तक नहीं खोली गई है।

कॉलोनी वासियों ने रोष जताने के आज धरना दिया और एनबीसीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर आकाश सक्सेना का घेराव किया। लोगों ने ऐस्टेट्स आफिस के खिलाफ नारेबाजी की। सक्सेना ने आज से ही साफ सफाई करने और पानी की नियमित जांच करने का आश्वासन दिया। ईस्ट किदवई नगर सरकारी कर्मचारियों की कॉलोनी है और सरोजिनी नगर को तोड़ने के लिए वहां के लोगों को अनिवार्य रूप से शिफ्ट किया गया है।