Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
17 year old girl gangraped by hospital staff inside hospital ICU in Bareli-बरेली के निजी अस्पताल की आईसीयू में भर्ती किशोरी से गैंगरेप! - Sabguru News
होम Breaking बरेली के निजी अस्पताल की आईसीयू में भर्ती किशोरी से गैंगरेप!

बरेली के निजी अस्पताल की आईसीयू में भर्ती किशोरी से गैंगरेप!

0
बरेली के निजी अस्पताल की आईसीयू में भर्ती किशोरी से गैंगरेप!
17 year old girl gangraped by hospital staff inside hospital ICU in Bareli
17 year old girl gangraped by hospital staff inside hospital ICU in Bareli
17 year old girl gangraped by hospital staff inside hospital ICU in Bareli

बरेली। उत्तर प्रदेश बरेली के एक अस्पताल की आईसीयू में भर्ती किशोरी ने अस्पताल के कर्मचारियों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाते हुए सुभाष नगर थाने में मामला दर्ज करा है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि भमोरा क्षेत्र में जहरीले कीड़े के काटने के बाद 17 वर्षीय किशोरी को गत सोमवार की शाम बदायूं रोड स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत के चलते उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था।

शुक्रवार सुबह उसकी हालत में सुधार होने पर उसे जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। किशोरी ने मंगलवार रात कंपाउंडर पर कुछ लड़कों की मदद से सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय विधायक के हस्तक्षेप के बाद शनिवार देर रात सुभाषनगर थाने में कंपाउंडर सुनील शर्मा समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

पुलिस ने किशोरी के कपड़े जांच के लिए कब्जे में ले लिये और जिला अस्पताल में उसका मेडिकल कराया। किशोरी के मेडिकल की रिपोर्ट का इंतजार है। इस घटना के बाद शनिवार को किशोरी ने अस्पताल में इलाज कराने से मना कर दिया।

दूसरी ओर अस्पताल अस्पताल प्रबंधन का कहना है हर बेड पर सीसीटीवी कैमरा लगा है, लेकिन जब पुलिस ने आईसीयू के कैमरे की फुटेज लेनी चाही तो पता चला कि कैमरे खराब हैं। पुलिस को सिर्फ अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ही मिल सकी है।

पुलिस का कहना है किशोरी और उसका पिता के बयान अलग-अलग हैं। उस वार्ड में अन्य कई मरीज भर्ती थे और उन्होंने ऐसी किसी घटना से इंकार किया है।

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि किशोरी के उपचार का 21,900 रुपए के बिल में से नौ हजार भुगतान किया गया। है अस्पताल प्रबंधन का किशोरी के पिता पर आराेप है बिल कम करने का दबाव बनाने के लिए बलात्कार का आरोप लगाया गया है।

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मुकेश जौहरी का कहना है कि हमें पुलिस की जांच पर पूरा भरोसा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।