Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
गोण्डा में 17 साल की लडकी से दो सगे भाइयों ने किया दुष्कर्म - Sabguru News
होम India City News गोण्डा में 17 साल की लडकी से दो सगे भाइयों ने किया दुष्कर्म

गोण्डा में 17 साल की लडकी से दो सगे भाइयों ने किया दुष्कर्म

0
गोण्डा में 17 साल की लडकी से दो सगे भाइयों ने किया दुष्कर्म

गोण्डा। उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के तरबगंज क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दो सगे भाइयों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार को बताया कि क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने गांव के ही रहने वाले शफीक (32) और तौफीक (25) नामक दो शादीशुदा सगे भाइयों पर गुरुवार को जबरन अपने घर मे ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया हैं।

उन्होने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर एक आरोपी को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही हैं। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया हैं। पुलिस मामले की गहन पड़ताल मे जुटी हैं।