Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
17 year old school girl commits suicide by hanging herself in Sonbhadra-सोनभद्र में इंटर में पढने वाली छात्रा ने लगाई फांसी - Sabguru News
होम Headlines सोनभद्र में इंटर में पढने वाली छात्रा ने लगाई फांसी

सोनभद्र में इंटर में पढने वाली छात्रा ने लगाई फांसी

0
सोनभद्र में इंटर में पढने वाली छात्रा ने लगाई फांसी

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के रामपुर बरकोनिया क्षेत्र में संदिग्धावस्था में एक स्कूली छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि सिल्थम पटना गांव निवासी हरिगोविन्द जायसवाल की पुत्री नीतू (17) ने बुधवार की रात घर में छत से रस्सी के सहारे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आज सुबह परिजनों को घटना का पता चला। वह इंटर की छात्रा थी।

मृतक किशोरी के पिता हरिगोविन्द ने बताया कि बुधवार को वे अपने पत्नी के साथ खेत पर गए हुए थे। घर में उनकी चार बेटियां थी। रात में वे एक ही कमरे में चौकी पर एक साथ सो रही थी।

सुबह उनकी बेटियों ने उठकर देखा तो नीतू बिस्तर पर नहीं दिखी। इसके बाद उन्होंने दूसरे कमरे में जाकर देखा तो वह छत से रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर झूल रही थी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के सही कारण का पता चल सकेगा।