Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
17th Lok Sabha election live results 2019 - मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, सोनिया गांधी आगे, अमेठी में राहुल गांधी पिछड़े - Sabguru News
होम Delhi मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, सोनिया गांधी आगे, अमेठी में राहुल गांधी पिछड़े

मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, सोनिया गांधी आगे, अमेठी में राहुल गांधी पिछड़े

0
मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, सोनिया गांधी आगे, अमेठी में राहुल गांधी पिछड़े
17th Lok Sabha election live results 2019
17th Lok Sabha election live results 2019
17th Lok Sabha election live results 2019

नयी दिल्ली । सत्रहवीं लोकसभा चुनाव की मतगणना के अब तक प्राप्त रुझानों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी, भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर तथा केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से आगे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा तुमकुरु तथा लाेकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पीछे हैं।

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली से और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आजमगढ़ से अच्छी बढ़त बनाये हुए हैं जबकि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से आगे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस बार दो सीटों से चुनाव लड़ा है। गांधी पार्टी की परंपरागत उत्तर प्रदेश के अमेठी संसदीय सीट से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से पीछे हैं जबकि केरल की वायनाड सीट से बढ़त बनाये हुए हैं। दिल्ली की चांदनी चौक सीट से केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन आगे चल रहे हैं जबकि तीन बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी से पीछे हैं।

क्रिकेट से राजनीति में उतरे गौतम गंभीर अपनी नयी पारी आगे बढ़ाते नजर आ रहे हैं। पूर्वी दिल्ली में गंभीर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली पर बढ़त बनाये हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज बिजेंद्र सिंह राजनीतिक पारी में सफल होते नजर नहीं आ रहे हैं। वह दक्षिणी दिल्ली में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के मुकाबले पीछे हैं।