Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नाइजीरिया तट से बंधक बनाए गए 18 भारतीय रिहा - Sabguru News
होम Headlines नाइजीरिया तट से बंधक बनाए गए 18 भारतीय रिहा

नाइजीरिया तट से बंधक बनाए गए 18 भारतीय रिहा

0
नाइजीरिया तट से बंधक बनाए गए 18 भारतीय रिहा

अबुजा। नाइजीरिया से गुजरते समय समुद्री लुटेरों द्वारा बंधक बनाए गए 18 भारतीय नागरिकों को रिहा कर दिया गया है। नाइजीरिया में भारतीय उच्चायुक्त ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नाइजीरिया में भारतीय मिशन ने एक ट्वीट कर कहा कि नाइजीरियाई नौसेना और शिपिंग कंपनी ने तीन दिसंबर को एमटी नेव कॉन्स्टेलेशन नामक जहाज से बंधक बनाए गए 18 भारतीय नागरिकों की रिहाई की पुष्टि की है। इनकी सुरक्षित रिहाई के लिए काम करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद।

समुद्री घटनाक्रम पर नज़र रखने वाली वैश्विक एजेंसी एआरएक्समैरीटाइम ने कहा कि तीन दिसंबर की शाम को हांगकांग की ओर जा रहे नेव कॉन्स्टेलेशन नामक जहाज काे समुद्री लुटेरों ने बंधक बना लिया था।

जहाज नाइजीरिया की ओर से गुजर रहा था तभी समुद्री लुटेरों ने इसे बंधक बना लिया। इस जहाज पर 18 भारतीयों समेत चालक दल के कुल 19 लोग सवार थे। एक व्यक्ति तुर्की का था।