Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
18 killed after bus overturned in western Ethiopia-इथियोपिया में बस पलटने से 18 की मौत - Sabguru News
होम Headlines इथियोपिया में बस पलटने से 18 की मौत

इथियोपिया में बस पलटने से 18 की मौत

0
इथियोपिया में बस पलटने से 18 की मौत

अदीस अबाबा। पश्चिमी इथियोपिया में बस पलटने से 18 लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों में दस की हालत गंभीर है।

सरकारी सामाचार एजेंसी ईएनए के मुताबिक पूर्व वोलेगा क्षेत्र के यातायात पुलिस विभाग के प्रमुख तुरुमसा सोलोमन ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने आशंका जताई है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

सोलोमन ने कहा कि हादसे में घायल हुए 33 यात्रियों को पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिनमें से 10 की हालत गंभीर बतायी गयी है। पुलिस ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आ जाने की वजह से यह घटना घटी।