Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
रूस में हेलिकाॅप्टर दुर्घटना में 18 लोगों की मौत
होम World Europe/America रूस में हेलिकाॅप्टर दुर्घटना में 18 लोगों की मौत

रूस में हेलिकाॅप्टर दुर्घटना में 18 लोगों की मौत

0
रूस में हेलिकाॅप्टर दुर्घटना में 18 लोगों की मौत
18 people killed in helicopter crash in Russia
18 people killed in helicopter crash in Russia
18 people killed in helicopter crash in Russia

मॉस्को। रूस में साइबेरिया के क्रासनोयार्स्क क्षेत्र में शनिवार को एक हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 18 लोगों की मौत हो गई।

निगरानी एजेंसी रोसावियातसिया ने बताया कि मृतकों में चालक दल के तीन सदस्य शामिल हैं। घटना उस समय घटी जब रूस में ही निर्मित एमआई-8 हेलिकॉप्टर उड़ान भरने के दौरान एक अन्य एमआई-8 हेलिकॉप्टर से टकरा गया जो सामान लेकर जा रहा था। उस विमान पर कोई यात्री सवार नहीं था और दुर्घटना के बाद वह सुरक्षित उतर गया।

दुर्घटना पूर्वी साइबेरिया के वेंकोर तेल क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय समयानुसार देर रात करीब दो बजे घटी। वेंकाेर तेल क्षेत्र का बड़ा इलाका है जिसे रूसी कंपनी रॉसनेफ्ट द्वारा संचालित किया जाता है। दुर्घटना की जांच के लिए एक आयोग का गठन किया गया है।