Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में दो जवान शहीद - Sabguru News
होम India पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में दो जवान शहीद

पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में दो जवान शहीद

0
पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में दो जवान शहीद
2 soldiers martyred in the firing of Pakistani soldiers
2 soldiers martyred in the firing of Pakistani soldiers
2 soldiers martyred in the firing of Pakistani soldiers

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम का फिर उल्लंघन करते हुए शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की, जिससे सेना के दो जवान शहीद हो गये।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सुंदरबानी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर अकारण गोलीबारी की। भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलायी। गोलीबारी में सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गये और बाद में उनकी मौत हो गयी।

शहीद जवानों की पहचान नायक प्रेम बहादुर खत्री और राइफलमेन सुखबीर सिंह के रूप में की गयी है।