

नई दिल्ली। आज के वक्त में मशहूर होने के लिए सोशल मीडिया काफी है। यहां कोई भी कभी भी मशहूर हो सकता है। कुछ दिन पहले रेलवे स्टेशन पर लता जी गाना गाकर रानू मंडल सोशल मीडिया पर मशहूर हुई थी। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्म में एक के बाद एक तीन गाने गए। अब एक दो साल की बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह हो रहा है।
इस वीडियो में यह बच्ची लता मंगेशकर के बेहद मशहूर गाने ”लग जा गले…” गाते हुए नजर आ रही है। इस बच्ची का नाम प्रज्ञा मेधा (Pragya Medha) बताया जा रहा है। मात्र 2 साल की इस बच्ची की मधुर आवाज का सोशल मीडिया पर हर कोई कायल हो रहा है।
सोशल मीडिया बच्ची का यह वीडियो जमकर पसंद किया जा रहा है। बता दें, यह गाना 1964 में रिलीज हुई फिल्म ”वो कौन थी” का है। यह अब भी बेहद पसंद किया जाता है।