
मुंबई। मुंबई उप-नगर के कुरला इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति ने 20 वर्षीया युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार महिला का शव एक खाली भवन के अंदर बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड सहिंता की 302 और 376 धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया और आगे की जांच जारी है।