Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर में चेटीचंड महोत्सव का शुभारम्भ आज, 17 दिन तक होंगे कई कार्यक्रम - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर में चेटीचंड महोत्सव का शुभारम्भ आज, 17 दिन तक होंगे कई कार्यक्रम

अजमेर में चेटीचंड महोत्सव का शुभारम्भ आज, 17 दिन तक होंगे कई कार्यक्रम

0
अजमेर में चेटीचंड महोत्सव का शुभारम्भ आज, 17 दिन तक होंगे कई कार्यक्रम
2018 cheti chand festival in ajmer
2018 cheti chand festival in ajmer
2018 cheti chand festival in ajmer

अजमेर। पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में शहर की विभिन्न क्षेत्रीय सिंधी पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं और स्कूलों के आपसी सहयोग से चेटीचंड महापर्व के शुभ अवसर पर अजमेर में चौथी बार 17 दिवसीय महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसकी शुरुआत शनिवार शाम 5 बजे जतोई दरबार में दादूराम साहेब दरबार ट्रस्ट की देखरेख में संत-महात्माओं के सान्निध्य में ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ होगी।

समिति के समन्वयक कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि उद्घाटन समारोह में महंत स्वरूपदास उदासीन ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, महंत हनुमानराम उदासीन श्रीशांतानंद उदासीन आश्रम पुष्कर, स्वामी आत्मदास निर्मलधाम झूला मोहल्ला, स्वामी ईसरदास संत कवंरराम कॉलोनी, सांई ओमप्रकाश शास्त्री प्रेम प्रकाश आश्रम वैशाली नगर, सांई अर्जुनदास अजयनगर, दादी मोहिनी देवी श्रीराम दरबार वैशाली नगर, दादा नारायणदास प्रेम प्रकाश आश्रम आदर्श नगर और भाई फतनदास जतोई दरबार के साथ कई संत-महात्माओं के सान्निध्य में ध्वजारोहण कार्यक्रम होंगे।

समिति के समन्वयक गिरधर तेजवानी ने कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि ध्वजारोहण, संतों के आशीर्वाद के साथ झूलन की ज्योत, महाआरती, प्रसादी का आयोजन जतोई दरबार नगीना बाग स्वामी दादूराम साहेब ट्रस्ट की ओर से भाई फतनदास के संयोजन में किया जाएगा। इस अवसर पर दरबार में शहनाई वादन, सांस्कृतिक कार्यक्रम में घनश्याम भगत एण्ड पार्टी द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

सत्रह दिवसीय महोत्सव संचालन के लिए आयोजित समन्वय समिति की बैठक में भगवान कलवाणी, हरी चन्दनानी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, जगदीश अबिचंदाणी, राधाकिशन आहूजा, जी.डी. वृदांणी, रमेश टिलवाणी, जगदीश भाटिया, हरीश गिदवाणी बैठक में शामिल हुए।

11 फरवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम

समिति प्रवक्ता हरी चन्दनानी ने बताया कि पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति और जेएलएन अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से 11 मार्च 2018 रविवार को सुबह 9.30 बजे से समाज के युवा वर्ग द्वारा रक्तदान और रक्त समूह की जांच के लिए एक शिविर ब्लड बैंक प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। जिसके संयोजक कमल लालवाणी रहेंगे।

प्रेरणा स्रोत

महन्त स्वरूपदास, महन्त हनुमानराम, स्वामी आत्मदास, स्वामी ईसरदास, सांई ओमलाल, स्वामी अर्जुनदास, दादी मोहिनी देवी, भाई फतनदास, दादा नारायणदास।

मार्गदर्शक मण्डल

नवलराय बच्चाणी, देवीदास दीवाना, एम.टी. भाटिया, महेश तेजवाणी, हरीश वर्याणी, ईसरसिंह बेदी, जोधा टेकचंदाणी, राजा ठारवाणी, वासुदेव मंघाणी, हरीश झामनाणी, अशोक तेजवाणी।

सहकार समिति

मोहन तुलसियाणी, नारायण सोनी, केजे ज्ञानी, लक्ष्मण सतवाणी, खेमचन्द नारवाणी, वासुदेव कुंदनाणी, सुनील मोतियाणी, सुनील मोतियाणी, राजा जेठाणी, तरूण टिक्याणी, भगवान साधवाणी, मोहन चेलानी, जयकिशन लख्याणी, महेश टेकचंदाणी, गोविन्द जैनाणी, रुक्मणी भाटिया, अनिता शिवनाणी, अशोक चिबराणी, दिलीप थदाणी, दिलीप बूलचंदाणी, कमल लालवाणी, राम खूबचन्दाणी, चन्द्र बालाणी, हरकिशन टेकचन्दाणी, वासदेव लालवाणी, हरीश खेमाणी, अनिल चांडवाणी, किशन नेभवाणी, दिलीप मंघनाणी, मंघाराम, जयप्रकाश मंघनाणी, वासुदेव लालवाणी, दीपक चन्दनाणी, चन्द्र गोकलाणी, ईश्वर शिवनाणी, मोहन लालवाणी, मोती जेठाणी, गिरीश बाशाणी, अनिल तेजवाणी।

सहयोगी संस्थाएं

सिन्धी समाज महासमिति, भारतीय सिन्धु सभा, सिन्धु समिति अजमेर, सिंधी सेंट्रल महासमिति, अजयनगर सिन्धी समाज, वैशाली सिन्धी सेवा समिति, पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशाील, आदर्श सिन्धी पंचायत आदर्श नगर, सिन्धु विकास समिति चंद्रवरदायी नगर, सिन्धु सोसाइटी मदार, सिन्धु धारा संगीत समिति, झूलेलाल मन्दिर चौरसियावास रोड, हरिभाऊ उपाध्याय नगर विकास समिति, ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, सिन्धी सोशल वेल्फेयर सोसाइटी मदार, नवयुवक सेवा मण्डल आशागंज, पूज्य सिन्धी पंचायत धोलाभाटा, सिन्धी सोशल वैलफेयर सोसाइटी कोटडा, हरिभाऊ सिन्धी सेवा समिति, सिन्धी बोली विकास समिति, धोलाभाटा सिन्धी पंचायत समिति, सभी सिन्धी स्कूल, केन्द्रीय व राजकीय कार्यालयों की सिन्धी कर्मचारी समितियां।