Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
2019 Lok Sabha Elections : After Assembly Poll Shocker, BJP Appoints in-charges for 18 states-भाजपा ने 18 राज्यों में लोकसभा चुनाव प्रभारी नियुक्त किए - Sabguru News
होम Delhi भाजपा ने 18 राज्यों में लोकसभा चुनाव प्रभारी नियुक्त किए

भाजपा ने 18 राज्यों में लोकसभा चुनाव प्रभारी नियुक्त किए

0
भाजपा ने 18 राज्यों में लोकसभा चुनाव प्रभारी नियुक्त किए
2019 Lok Sabha Elections : After Assembly Poll Shocker, BJP Appoints in-charges for 18 states
2019 Lok Sabha Elections : After Assembly Poll Shocker, BJP Appoints in-charges for 18 states

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनावों के लिए 18 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के चुनाव प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

पार्टी महासचिव अरुण सिंह के अनुसार आंध्र प्रदेश के लिए प्रभारी वी मुरलीधरन एवं सह-प्रभारी सुनील देवधर, असम के लिए महेन्द्र सिंह, बिहार के लिए भूपेन्द्र यादव, छत्तीसगढ़ के लिए डॉ. अनिल जैन, गुजरात के लिए ओम प्रकाश माथुर, हिमाचल प्रदेश के लिए तीरथ सिंह रावत, झारखंड के लिए मंगल पांडेय, मध्यप्रदेश के लिए प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह एवं सह-प्रभारी सतीश उपाध्याय, मणिपुर एवं नागालैंड के लिए नलिन कोहली, ओडिशा के लिए अरुण सिंह, पंजाब एवं चंडीगढ़ के लिए कैप्टन अभिमन्यु, राजस्थान के लिए प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर एवं सह-प्रभारी सुधांशु त्रिवेदी, सिक्किम के लिए नितिन नवीन, तेलंगाना के लिए अरविंद लिम्बावली, उत्तराखंड के लिए थावरचंद गहलोत तथा उत्तर प्रदेश के लिए प्रभारी गोवर्द्धन झडापिया और सह-प्रभारी दुष्यंत गौतम और नरोत्तम मिश्रा होंगे।

पार्टी ने केरल, कर्नाटक, पुड्डुचेरी, तमिलनाडु, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, गोवा, जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम तथा केन्द्र शासित प्रदेश, दमन दीव, दादरा नगर हवेली, अंडमान-निकोबार आदि के लिए प्रभारियों का एलान नहीं किया है।

माना जा रहा है कि लोकसभा चुनावों का बिगुल संसद के बजट सत्र के बाद फरवरी के आखिर में या मार्च के प्रारंभ मेें किसी भी समय बज सकता है। उम्मीद है कि 15 से 20 अप्रेल के बीच पहले चरण का मतदान होगा और मई के मध्य तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।