

पुर्तगाल के करिश्माई फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने दमदार करियर में 700 गोल करने का आंकड़ा छू लिया है। वह ऐसा करने वाले फुटबॉल के इतिहास में केवल छठे खिलाड़ी बन गए है। 2020 यूरोपीय चैम्पियनशिप क्वालीफायर्स के ग्रुप-बी के मैच में यूक्रेन ने सोमवार को पुर्तगाल के खिलाफ 2-1 से जीत दर्ज की। बता दें, जब टीम को दूसरे हाफ में पेनल्टी किक मिली, जिसकी रोनाल्डो (CR7) ने कोई गलती नहीं की और गोल कर 700 तक पहुंच गए। यह पुर्तगाल के लिए उनका 95 वां गोल था।
वह स्पोर्टिंग लिस्बन, मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड और जुवेंटस क्लब के लिए 605 गोल कर चुके है। बता दें, रोनाल्डो फुटबॉल इतिहास में शीर्ष पुरुष गोल करने वालो की सूची में छठे स्थान पर हैं, जो गर्ड मुलर (735), फेरेंक पुस्कस (746), पेले (767), रोमारियो (772) और जोसेफ बीकॉन (805) से पीछे हैं।
📅 #OTD in 2009, a Cristiano Ronaldo wonder strike! 😱😱😱#UCL | @ManUtd pic.twitter.com/YRg6BkCtzB
— UEFA Champions League (@ChampionsLeague) April 15, 2019
हालांकि, रोनाल्डो वर्तमान में सक्रिय फुटबॉलरों में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं, उनके महान प्रतिद्वंद्वी लियोनेल मेसी 672 पर हैं।