Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
21 मार्च : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines 21 मार्च : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

21 मार्च : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
21 मार्च : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

21 March in history : What happened on 21 march in Indian History

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1413 – हेनरी पंचम इंग्लैंड के राजा बने।
1791 – अंग्रेजों की सेना ने टीपू सुल्तान को पराजित कर तत्कालीन बंगलौर अब बेंगलुरू पर कब्जा किया।
1804 – नेपोलियन ने फ्रांस की नागरिक संहिता को अपनाया।
1836 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहले सार्वजनिक पुस्तकालय की शुरुआत, अब इसका नाम नेशनल लाइब्रेरी है।
1857 – जापान की राजधानी टोक्यो में आए विध्वंसक भूकंप में करीब 1,70,000 की मौत।
1858 – प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीय सैनिकों ने लखनऊ में आत्मसमर्पण किया।
1887 – मुंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
1916 – प्रख्यात शहनाई वादक बिसमिल्लाह खान का बिहार के डुमरांव में जन्म हुआ।
1935 – फारसी भाषा वाले देश फारस का नाम बदलकर ईरान किया गया।
1958 – सोवियत संघ ने वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया।
1960 – दक्षिण अफ्रीका के शहर शार्पविल में गोरी पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से रंगभेद के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे अश्वेतों के एक समूह पर गोलियां बरसा कर 69 लोगों को मार डाला।
1975 – तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अनुरोध पर धारा 352 के तहत आपातकाल की घोषणा की।
1975 – इथोपिया में तीन हजार साल बाद राजतंत्र समाप्त।
1990 – नाम्बिया को दक्षिण अफ्रीका से आजादी मिली।
2000 – गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नए प्रधानमंत्री नियुक्त।
2006 – रूस और चीन ने रक्षा व ऊर्जा के क्षेत्र में तीन बड़े समझौते किए।
2008 – वैज्ञानिकों ने शनि ग्रह के चंद्रमा टाइटन पर महासागर होने के नए साक्ष्य प्राप्त किए।
2010 – ओडिशा तट पर बंगाल की खाडी में भारतीय सेना के जंगी जहाज रणवीर से भारतीय नौसेना ने सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के उर्ध्वाधर प्रक्षेपण संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।