Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
महाराष्ट्र में 160, मध्यप्रदेश में 50 कोरोना संक्रमितों की मौत - Sabguru News
होम Delhi महाराष्ट्र में 160, मध्यप्रदेश में 50 कोरोना संक्रमितों की मौत

महाराष्ट्र में 160, मध्यप्रदेश में 50 कोरोना संक्रमितों की मौत

0
महाराष्ट्र में 160, मध्यप्रदेश में 50 कोरोना संक्रमितों की मौत
210 deaths in corona infected in Madhya Pradesh and Maharashtra
210 deaths in corona infected in Madhya Pradesh and Maharashtra

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में घातक कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के प्रकोप के कारण 160 लोगों की मौत से स्थिति बेहद गंभीर होती जा रही है और मध्य प्रदेश में 50 संक्रमितों की मौत के बाद हालात चिंताजनक हो गये हैं जबकि देश में इस वायरस की चपेट में आने से अब तक 353 लोगों की जान चली गयी हैं।

दिल्ली में भी कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि दर्ज की गयी है और 356 नये मामलों के सामने आने के कारण कुल 1510 लोग पीड़ित हुए हैं जबकि राज्य में अब तक 28 लोगों की मौत हो गयी है जो महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बाद सबसे अधिक है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10815 हो गयी है तथा इसके कारण मरने वालों की संख्या 353 पर पहुंच गयी है। अब तक 1190 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है।

मंत्रालय के अनुसार देश के 32 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-

राज्य………………..संक्रमित….ठीक हुए…..मौत
आंध्र प्रदेश …………473………14…………9
अंडमान निकोबार….11…………10…………0
अरुणाचल प्रदेश……1…………..0…………0
असम………………..31…………0………….1
बिहार………………..66………..26…………1
चंडीगढ़……………..21…………7………….0
छत्तीसगढ़ ………….31………..10…………0
दिल्ली ……………..1510……..30……….28
गोवा ………………..7…………..5………….0
गुजरात………………617………55………..26
हरियाणा ……………199………34…………3
हिमाचल प्रदेश…….32………..13…………1
जम्मू और कश्मीर…270………16…………4
झारखंड……………..24………..0………….2
कर्नाटक…………….258………65…………9
केरल………………..379……..198……….3
लद्दाख……………….15………..10…………0
मध्य प्रदेश………….730………51……….50
महाराष्ट्र…………….2337…….229…….160
मणिपुर………………2………….1…………0
मेघालय……………..1………….0…………0
मिजोरम……………..1………….0…………0
नागालैंड…………….1………….0…………0
ओडिशा ……………55……….18………..1
पुड्डुचेरी ……………..7………….1………….0
पंजाब ………………176……….14………12
राजस्थान ………….879………133………3
तमिलनाडु………….1173……..58……….11
तेलंगाना …………..624……….100…….17
त्रिपुरा ………………2……………0………..0
उत्तराखंड ………….35…………5…………0
उत्तर प्रदेश…………657……….49……….5
पश्चिम बंगाल …….190………26………..7
कुल…………………10815……1190……..353